Create your Account
पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर उड़ा ड्रोन, आधे घंटे तक मंडराने के बाद हुआ गायब...!
- Pradeep Sharma
- 05 Jan, 2025
पुरी। Puri Jagannath temple: पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के
पुरी। Puri Jagannath temple: पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा,फिर अचानक से गायब हो गया।
Puri Jagannath temple: बता दें कि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।
Puri Jagannath temple: कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
Puri Jagannath temple: हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
Related Posts
More News:
- 1. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 2. EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पीएफ खाते में मिलेगा 8.25% ब्याज, ऐसे कर सकते है चेक
- 3. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 4. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

