Create your Account
Dantewada News : मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी सुक्की पुनेम की पहचान हुई, 5 लाख की ईनामी थी...
- Rohit banchhor
- 19 Jul, 2024
Dantewada News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा/बचेली। छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई 2024 को हुई मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी सुक्की पुनेम की पहचान पूरी हो चुकी है।
Dantewada News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा/बचेली। छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई 2024 को हुई मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी सुक्की पुनेम की पहचान पूरी हो चुकी है। सुक्की पुनेम, जो 5 लाख रुपये की ईनामी थी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय थी।
Dantewada News : बता दें कि मुठभेड़ की घटना दंतेवाड़ा जिले के थाना किरंदुल क्षेत्रांतर्गत पुरंगेल और इरालगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ियों में हुई थी। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद माओवादी भाग खड़े हुए। घटनास्थल से सुक्की पुनेम का शव, 12 बोर बंदूक, जिंदा राउंड, खाली खोखा, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, नक्सल वर्दी और नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
Dantewada News : बताया जाता है कि सुक्की पुनेम को वर्ष 2004 में डीवीसीएम दिनेश द्वारा गंगालूर एरिया कमेटी में भर्ती किया गया था। उसने एलजीएस और प्लाटून 12 में भी काम किया था। उसके खिलाफ दंतेवाड़ा और बीजापुर में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल होने के कारण 02 अपराध दर्ज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश
- 2. Apple का भारत को 100 करोड़ का बड़ा तोहफा, 6 छोटी कंपनियों की चमकेगी किस्मत!
- 3. CG Crime : सब्जी गाड़ी से निकल आया करोड़ों का गांजा, कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
- 4. OPSC: ओडिशा में सिविल जज बनने का मौका, लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, OPSC ने निकाली बंपर भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

