Create your Account
Cylinder Blast: डेयरी में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की दम घुटने से मौत
Cylinder Blast: नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के देवास जिले के नयापुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक घर की डेयरी में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई और नीचे से ऊपर की मंजिल तक आग पहुंच गया। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर सो रहे दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री और उनके दो बच्चे इशिका और चिराग की दम घुटने से मौत हो गई। पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया।
Cylinder Blast: घटना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। नगर निगम दमकल विभाग के अधिकारी अभिनव चंदेल ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं, क्योंकि दूसरी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बहुत संकरा था, जिससे रेस्क्यू टीम को वहां तक पहुंचने में कठिनाई हुई। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य धुएं के कारण बेसुध हो गए और उनकी जान चली गई।
Cylinder Blast: घर की पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स और कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग काफी तेज हो गई, और फायर ब्रिगेड को मौके पर अन्य सिलेंडर भी मिले, जिससे आग बुझाने का काम और भी मुश्किल हो गया। मलबे और आग के कारण बचाव कार्य में कई बाधाएं आईं, जिससे परिवार को समय पर बचाया नहीं जा सका।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 2. MP News : शिवपुरी को बड़ी सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. UP News : ट्रेन से कानपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, CSJMU के दीक्षांत समारोह में 1.05 लाख छात्रों को मिली डिग्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

