Create your Account
Crime News : रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, मानसिक विक्षिप्त ने सो रहे लोगों पर किया हमला, दो की मौत...
- Rohit banchhor
- 07 Oct, 2024
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा।
Crime News : नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने सो रहे यात्रियों पर अंधाधुंध हमला किया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, जहां लगभग सात लोग ट्रेन के इंतज़ार में सो रहे थे।
Crime News : बता दें कि हमलावर ने कंक्रीट की एक स्लैब का उपयोग करते हुए सो रहे लोगों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस स्लैब का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक पर किया जाता है। हमले में घायल लोगों में से कई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज नागपुर के सरकारी मायो अस्पताल में चल रहा है।
Crime News : मृतकों में 40 वर्षीय गणेश कुमार शामिल हैं, जो तमिलनाडु के निवासी थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा।
Crime News : हमलावर की पहचान जयराम रामअवतार केवट के रूप में हुई है। वह घटना के बाद भागने में सफल रहा, लेकिन रेलवे स्टाफ की सतर्कता के चलते बाद में उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद नागपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup final IND vs NZ: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या देरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच? जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. CG News: लाल आतंक को खत्म करने में ISRO का अहम रोल, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा छत्तीसगढ़ - गृहमंत्री विजय शर्मा
- 3. Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
- 4. Spider-Man Brand New Day Trailer: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज, न्यूयॉर्क के दिल में फिर जगह बनाएगा पीटर पार्कर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

