Breaking News
Create your Account
घर-घर बछिया उपलब्ध करवा कर MP को गोकुल बनाएंगे CM मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश को भारत का गोकुल और राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मोहन सरकार अब घर घर बछिया उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार अब घर घर में अच्छी किस्म की बछिया पालने के लिए देगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मध्यप्रदेश को देश का गोकुल बनाएँगे, लिहाजा प्रदेश में गौपालन बढ़ाने के लिए मोहन सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है।
सीएम मोहन यादव भी हर मंच से हर घर को गोकुल बनाने की बात कह रहे है। इसी कड़ी में अब राज्य में गौ-पालन और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी किस्म की बछिया घर घर दी जाएगी।इतना ही नहीं सरकार गांवों में खेती करने के लिए किसानों को अच्छे किस्म के बैल भी उपलब्ध कराएगी।
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि ट्राइबल बेल्ट डिंडोरी, मंडला, झाबुआ अलीराजपुर में बैलों से खेती होती है , जहाँ अच्छी किस्म के बुल्स भी उपलब्ध कराएंगे। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन को 20 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रहे है। जिसे लेकर वे हर स्तर पर किसानों को सहयोग भी करते नजर आ रहे है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 2. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 3. Moto G Stylus 2026 लॉन्च: इनबिल्ट स्टाइलस, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सबकुछ, कीमत बस इतनी
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

