Breaking News
:

MP News : शादी से पहले उजड़ गया आशियाना, आग लगने से नकदी समेत सब जलकर खाक

MP News

कोलुआ पठार में एक परिवार के सपनों का घर भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गया।

MP News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों से सजा एक घर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। लटेरी तहसील के कोलुआ पठार में एक परिवार के सपनों का घर भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गया।


कोलुआ पठार निवासी गोरेलाल बंजारा के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में परिवार को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में 19 अप्रैल को बेटे और बेटी की शादी तय थी। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था।


शादी के लिए नए कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अनाज सब कुछ एक कमरे में सहेजकर रखा गया था। लेकिन आग की लपटों ने सब कुछ खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, शादी के लिए बड़ी मुश्किल से जोड़कर रखे गए 65 हजार रुपये नकद भी जलकर राख हो गए।


ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिवार गहरे सदमे में है और अब शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us