Create your Account
अस्पताल में भर्ती मां का हाल चाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आधे घंटे रहे साथ
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां, सावित्री देवी, की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेने के लिए देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल पहुंचे। रविवार को मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही सीएम योगी तुरंत गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
सीएम ने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचें और अपनी 80 वर्षीय मां से मुलाकात की। अस्पताल में कुछ समय बिताने के साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ बातचीत की और डॉक्टरों से स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि, सीएम योगी की मां की तबीयत अब स्थिर है।
योगी आदित्यनाथ के अस्पताल पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को खास ध्यान में रखा गया था। देहरादून एयरपोर्ट से जॉली ग्रांट अस्पताल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उनके साथ मौजूद थे।
बता दें कि, सीएम योगी की मां की तबीयत कुछ समय से पहले भी खराब हो चुकी है। इसी साल जून में उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। मां से मुलाकात के बाद, सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाएंगे, जहां वह भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 2. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 3. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 4. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

