Create your Account
CG Politics: सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, हंगामेंदार होगा विधानसभा सत्र
- Pradeep Sharma
- 20 Jul, 2024
CG Politics: छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की 21 जुलाई को बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे।
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की 21 जुलाई को बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, देवेंद्र यादव, लालजीत सिंह राठिया समेत सभी 35 विधायक शामिल होंगे।
CG Politics: मीटिंग में विधानसभा के दौरान कैसे कांग्रेस के विधायक सरकार को घेरेंगे। किन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। इन तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक राजधानी रायपुर के निजी होटल में रविवार शाम 7 बजे होगी। सभी विधायकों को तय समय पर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Politics: सदन में घेरने पर बनेगी रणनीति
कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र छोटा होने के बावजूद इस बार दमखम से सरकार को घेरने की तैयारी में है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदले जाने को लेकर भी पार्टी के विधायक सरकार को घेरते नजर आएंगे।
इसके साथ ही बलौदाबाजार हिंसा, आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गौठनों को बंद करना, समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दों को लेकर सदन में जमकर हंगामा होगा। कौन सा विधायक किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा ये भी इसी बैठक में तय होगा।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Visit BJP Office: प्रधानमंत्री मोदी BJP मुख्यालय में मनाएंगे चुनाव नतीजे का जश्न, पांच राज्यों में वोट काउंटिंग जारी
- 2. Bengal New CM Oath-Taking Ceremony May 9: बंगाल के नए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे
- 3. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
- 4. Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने पैदल जा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

