Breaking News
Create your Account
CG Police Transfer : पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल, कमिश्नर ने 62 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती, कई थानों में बढ़ी मजबूती, देखें लिस्ट
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2026
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में भी कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से 62 पुलिसकर्मियों को लाइन से विभिन्न थानों और कार्यालयों में नई पोस्टिंग दी गई है।
रक्षित केंद्र से चार-चार आरक्षकों को देवेंद्रनगर थाना, गंज थाना, मौदहापारा थाना, गोल बाजार थाना, आजाद चौक थाना, सरस्वती नगर थाना, कबीर नगर थाना, उरला थाना और पंडरी थाना में भेजा गया है। इनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस वे तिराहा चौकी में भी एक-एक एएसआई, एक-एक प्रधान आरक्षक और चार-चार आरक्षकों की पोस्टिंग की गई है।
इसके अलावा नव-निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालय उत्तर, मध्य, पश्चिम, साइबर एवं क्राइम में भी स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि प्रशासनिक और जांच कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में भी कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
देखें लिस्ट-




Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 2. Asha Bhosle Death : लता मंगेशकर संग संगीत की कॉम्पटीशन पर आशा ने दिया था साफ जवाब- जब दीदी गाती हैं तो…
- 3. KKR vs PBKS IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, सिर्फ 3.4 ओवर के बाद खेल रुका, क्या 5-5 ओवर का होगा मैच?
- 4. PBKS vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर्स में बनाए 219 रन, पंजाब किंग्स की पारी शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

