Create your Account
CG News : शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, महमरा एनीकट के 9 गेट खोले, बांढ़ में फंसे मजदूरों को एसडीआरएफ ने निकाला बाहर...
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
CG News : दुर्ग। मोगरा जलाशय से लगातार 36 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।
CG News : दुर्ग। मोगरा जलाशय से लगातार 36 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। महमरा एनीकट शनिवार की शाम को ही छलक गया था। आज और जलस्तर बढ़ जाने के कारण 6 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे एनीकट के 9 गेट भी खोले गए हैं।
CG News : बता दें कि जल संसाधन विभाग के द्वारा महमरा एनीकट के दोनों ही ओर गेट में ताला लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। शिवनाथ नदी तट पर बसे गांव में मुनादी करा कर नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही मवेशियों को घर पर ही रखने कहा गया है। शनिवार की शाम से हो रही तेज बारिश के कारण नदी का जल स्तर और बढ़ाने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग के द्वारा दुर्गा के पड़ोसी जिले में आज भी भारी बारिश की चेतावनी के कारण शिवनाथ नदी के उफनने की संभावना है।
CG News : इस गांव में कराई मुनादी
शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांव में भोथली, रुदा, धीरी, खाड़ा, चांगोरी, अलबरस, कोनारी, भरदा, पीपरछेड़ी, पीसेगांव, मालूद, बेलोदी, चिखली, गनियारी, डांडेसरा झेझरी, पथरिया, सहगांव आदि गांव में मुनादी कर ग्रामीणों की बाढ़ के खतरे से सतर्क रहने कहा गया है।
CG News : बाढ़ में फंसे 10 मजदूरों को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर
अंजोरा थाना क्षेत्र ग्राम थनौद में शिवनाथ नदी के बाढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट के लगभग 10 मजदूर बाढ़ में फंसे है। जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह टीम प्रभारी धनीराम यादव ने बताया कि तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम को रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 34 युवाओं से ठगे 1.5 करोड़, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- 2. Bihar News : मिड-डे मील बना जहर, दाल-चावल खाते ही 250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
- 3. CG News : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी
- 4. HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी, 99.20 प्रतिशत बच्चे पास, Direct Link पर क्लिक कर के देखें परीक्षा परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

