Create your Account
CG News : करंट की चपेट में आने से दो युवकों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 22 Jul, 2024
CG News : धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम परखंदा में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।
CG News : धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम परखंदा में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि ग्राम परखंदा में लोकेश पटेल कुएं के अंदर लगे टूल्लू पंप को निकालने के लिए नीचे उतरा था। तभी टूल्लू पंप निकालते समय उसे करंट लग गया और युवक चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर ऊपर खड़े दीनदयाल दीवान उसे बचाने के लिए कुंए के नीचे उतरे। इस दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
CG News : सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस का कहना है कि पंप का स्विच बंद होने के बाद भी उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे दोनों की मौत हुई है। बहरहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CSMCL Overtime Scam : CSMCL मैनपावर स्कैम में बड़ा एक्शन, ACB-EOW ने 7 आरोपियों को दबोचा, 11 मई तक रिमांड पर भेजे गए
- 2. Raipur City News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 34 युवाओं से ठगे 1.5 करोड़, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- 3. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 4. UP Accident : मदद करने आए लोग हुए हादसे का शिकार, बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

