Create your Account
CG News : शिवनाथ नदी में हुए लाखों मछलियों की मौत को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान पर, चीफ जस्टिस ने मांगा मुख्य सचिव से जवाब...
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
CG News : मुंगेली। जिले के मोहभट्टा स्थित भाटिया वाइन्स द्वारा घटिया स्पिरिट को शिवनाथ नदी में बहाए जाने से लाखों मछलियों की मौत हो गई है।
CG News : मुंगेली। जिले के मोहभट्टा स्थित भाटिया वाइन्स द्वारा घटिया स्पिरिट को शिवनाथ नदी में बहाए जाने से लाखों मछलियों की मौत हो गई है। इस मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। इसके साथ ही आबकारी, पर्यावरण के मुख्य सचिव, मुंगेली कलेक्टर, एसपी, आबकारी उपायुक्त समेत सात लोगों को पक्षकार बनाया गया है।
CG News : बता दें कि बिलासपुर-रायपुर रोड पर मोहभट्टा में भाटिया वाइन्स के प्लांट है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट की घटिया क्वॉलिटी की स्पिरिट को शिवनाथ नदी में बहा देने से 4 दिन पहले लाखों मछलियां मर गई थी। वहीं मवेशी भी मृत पाए गए। मामले में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने खजरी में जमा जहरीले पानी का सैंपल भी लिया है।
CG News : पूर्व में भी भाटिया वाइन्स से निकलने वाली स्पिरिट के दुर्गंध और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था, इसमें मोहभट्टा, खजरी, धूमा के ग्रामीण शामिल थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सामने भाटिया वाइन्स के प्रबंधकों को गंदा पानी बाहर छोड़ने से मना किया था। अफसरों की समझाइश के बाद लोगों ने मतदान किया था।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11
- 2. MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा
- 3. Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- 4. Suspense over Tamil Nadu CM oath: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK प्रमुख विजय को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति,कांग्रेस ने मिलाया हाथ लेकिन वामदलों ने किया किनारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

