Breaking News
:

CG News : नकली सीमेंट का गोरखधंधा, अल्ट्राटेक की बोरियों में राखड़ मिलाकर बिक्री, 584 बोरी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

CG News

यह मामला तब सामने आया जब अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने शिकायत दर्ज की।

CG News : बालोद। जिले में नकली सीमेंट का बड़ा खेल उजागर हुआ है, जहां अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर मिलावटी सीमेंट बनाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक को गिरफ्तार कर 584 बोरियां मिलावटी सीमेंट जब्त की हैं। यह मामला तब सामने आया जब अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने शिकायत दर्ज की।


पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के मोहदीपाट गांव में वैभव ट्रेडर्स की दुकान और आरोपी की गब्दी गांव स्थित ईंट फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई में 25 बोरियां मिलावटी सीमेंट दुकान से और बाकी फैक्ट्री से बरामद की गईं। इसके अलावा, फ्लाई ऐश, सीमेंट में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन, अल्ट्राटेक के लोगो वाले खाली बैग, प्लास्टिक का टब, पाइप और लोहे का एंगल भी जब्त किया गया।


अल्ट्राटेक के फील्ड ऑफिसर ने बताया कि आरोपी विजय चन्द्र धाक अपनी फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में राखड़ मिलाकर नकली सीमेंट तैयार करता था और इसे अल्ट्राटेक के नाम पर बाजार में बेचता था। जब्त सीमेंट की जांच में कंपनी ने इसे मिलावटी करार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 106/2025 के तहत धारा 318(4) बी.एन.एस. और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63, 65 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us