Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : डबल सुसाइड से मचा हड़कंप, इकलौते बेटे की मौत का गम नहीं सह पाए माता-पिता, पेड़ पर लटके मिले शव
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2026
यह मामला धरदेई गांव का है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकलौते बेटे की असमय मौत से टूट चुके दंपति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घर के पास पेड़ पर दोनों के शव एक साथ फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। यह मामला धरदेई गांव का है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल 47 वर्ष और कृष्णा पटेल 48 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की अचानक हुई मौत से दोनों गहरे सदमे में थे। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद से वे बेहद चुप-चुप और गुमसुम रहने लगे थे।
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. TI Suspend : जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा थाना प्रभारी को, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
- 2. Big Breaking: चंद्रग्रहण के बाद स्नान करने नदी में उतरे 6 बच्चों की डूबने से मौत,गांव में मातम
- 3. Raipur City Crime: रायपुर स्टेशन में गांजा तस्कर प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में खपाने की थी तैयारी
- 4. MP News : जनजातीय बंधुओं के भगोरिया उत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, उल्लास और उमंग का अनूठा दृश्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

