Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : जंगल में तीन भालुओं के शव मिलने वन विभाग में मचा हड़कंप, करंट से मौत की आशंका
- Rohit banchhor
- 20 Jun, 2026
मृत भालुओं में एक मादा, एक नर और एक शावक शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
CG News : सूरजपुर। जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत भालुओं में एक मादा, एक नर और एक शावक शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों भालुओं की मौत करंट लगने से हुई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। माना जा रहा है कि जंगल में विचरण के दौरान भालू उस तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों भालुओं का पोस्टमार्टम किया। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Suspend : रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होते ही दो दरोगा सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई
- 2. CG Crime : ममता का रिश्ता हुआ शर्मसार, खाना नहीं मिलने पर बेटे ने ली मां की जान, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Tuesday Horoscope: छठा बड़ा मंगल आज, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी तरक्की, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
- 4. CG Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा हाईकोर्ट का फैसला, पटवारी-आरआई पदोन्नति परीक्षा रद्द, नए सिरे से होगी परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

