Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
CG News: पशु ट्रॉली में सीएम, डिप्टी सीएम के कट आउट! मचा हड़कंप, अफसरों को नोटिस
- Pradeep Sharma
- 03 Nov, 2025
CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर में 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउ
CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर में 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।
ऐसा दूसरी बार हुआ है (11 सितम्बर 2025 को भी यह हुआ था) जब नेताओं के कट आउट पशु ट्राली में ढोए गए थे। पहली बार चेतावनी दी गई थी किंतु दूसरी बार वही गलती दोहराने पर आयुक्त ने इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
CG News: निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कट आउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए गए। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इन अधिकारियों से 48 घंटे में जवाब मांगा है।
CG News: महापौर संजू देवी राजपूत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों और अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घोर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घोर प्रशासनिक लापरवाही है और उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी तरह से उनके भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य ना किया जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Unclaimed: ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान से अब तक 2,000 करोड़ लौटे, प्रधानमंत्री मोदीने नागरिकों से की दावा करने की अपील
- 2. IND vs SA : रायपुर पहुंचीं टीम इंडिया, एयरपोर्ट से बस में सवार होकर सीधे होटल रवाना, फैंस की उमड़ी भारी भीड़
- 3. Sydney Bondi Beach shooting: ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच त्योहार मना रहे यहूदियों पर पहलगाम जैसी फायरिंग, 10 की मौत, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी, देखें वीडियो
- 4. Goa Nightclub Fire: फ्लोर पर चल रहा था डांस, तभी लग गई आग और भर गया भयंकर धुआं, 25 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

