Create your Account
CG News : करंट की चपेट में आने से दंपति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 03 Aug, 2024
CG News : जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
CG News : जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि ग्राम डोंगरी निवासी फिरतराम पटेल और उसकी पत्नी पूर्णिमा बाई काम करने खेत पहुंचे थे और काम कर रहे थे। इस दौरान वहां टूटकर गिरे तरंगित तार की चपेट में पति-पत्नी आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को विद्युत मंडल की लापरवाही का नतीजा बताया है।
CG News : उनका कहना है कि अस्थायी कनेक्शन का तार टूटकर गिरा था और इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत
- 2. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्र के पहले दिन करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 3. UP News : नवनिर्माण के 9 वर्ष: CM योगी बोले- जनता का विश्वास ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की सबसे बड़ी ताकत
- 4. Share Market Update 20 March 2026: प्री-ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी भी 23200 के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

