Create your Account
CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर...
CG Accident : बालोद। जिले में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। दंपति इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव निवासी 35 वर्षीय नेमलता साहू और उनके 39 वर्षीय पति कोमल साहू बाइक से अस्पताल जा रहे थे। नेमलता गर्भवती थी और नियमित जांच के लिए वे बालोद की ओर बढ़ रहे थे। चितौद गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेमलता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोमल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, और घायल कोमल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुरुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Sindoor 2.0: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी में भारत, सेना प्रमुख बोले- तीनों सेनाएं अगले युद्ध के लिए हो रहीं तैयार
- 2. Fire in Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
- 3. CG Accident : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
- 4. BSNL का नया किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा, जानें डिटेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

