Breaking News
:

CG Accident : टिप्पर ने स्कूटी सवार महिलाओं को कुचला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत

CG Accident

यह हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार गांव के पास हुआ।

CG Accident : जगदलपुर। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार गांव के पास हुआ।


मृतका की पहचान मंदना बघैल के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं गद्दीराज से जगदलपुर की ओर जा रही थीं और शहर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली थीं। इसी दौरान टिप्पर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे मंदना घटनास्थल पर ही घायल होकर दम तोड़ गई। दूसरी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे के तुरंत बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बड़ांजी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us