Create your Account
टोनही के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 महीने के बच्चे को भी नहीं बक्शा, जांच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों, जिसमें दो बहनें, एक भाई और एक बच्चा शामिल हैं, की हत्या कर दी गई है। इस वीभत्स घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
पुलिस को जैसे ही हत्या की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या का कारण टोनही के संदेह को बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन वे गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी इस जघन्य अपराध की गहराई से जांच कर रहे हैं और हत्या की वजह समेत अन्य विवरणों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासी चिंतित हैं, और पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. MiG-29: एयर चीफ मार्शल ने मल्टी-रोल फाइटर जेट से अकेले भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
- 2. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
- 3. बेंगलुरु के प्रॉपटेक स्टार्टअप ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ ने टेक-सक्षम डिजाइन एवं निर्माण मॉडल के साथ राष्ट्रीय विस्तार की बनाई योजना
- 4. MP News : अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, वकील के घर से 4 सिलेंडर लेकर फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

