Create your Account
CG News : डीमाइनिंग मिशन पर निकले ITBP जवानों का वाहन पलटा, 2 की हालत नाजुक
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा बड़ा हादसा हो गया। डीमाइनिंग और सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवानों का वाहन कुतुल-कोडनार मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 जवान घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जवान इलाके में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा देने के लिए तैनात थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल जवानों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
फिलहाल वाहन दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर खराब सड़क और दुर्गम इलाका हादसे की वजह माने जा रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Related Posts
More News:
- 1. UP में विकास की नई लहर : CM योगी ने चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने के दिए निर्देश
- 2. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 3. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 4. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

