Create your Account
Breaking News : सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर...
Breaking News : जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे अखनूर के बटाल गांव स्थित शिव मंदिर के पास घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर अचानक फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले के बाद सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया।
Breaking News : सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है, जो फायरिंग के बाद स्थानीय शिव मंदिर के आसपास छिप गए। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीमों ने मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Breaking News : मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। 32 फील्ड रेजिमेंट ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया है, ताकि बच निकलने का कोई रास्ता न रहे। इलाके में तनाव का माहौल है और सेना का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 4. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

