Bollywood News : कोरियोग्राफर फराह खान के कुक ने शाहरुख खान के साथ किया नया विज्ञापन...
- Rohit banchhor
- 19 Apr, 2025
इस बार दिलीप ने अपनी मालकिन को पीछे छोड़ते हुए किंग खान के साथ काम करने का मौका हथिया लिया।
Bollywood News : बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने कुक दिलीप को अपने ब्लॉग्स और सोशल मीडिया के जरिए स्टार बनाया, लेकिन अब दिलीप ने ही उन्हें एक बड़े विज्ञापन से बाहर कर दिया है। और हैरानी की बात यह है कि यह विज्ञापन शाहरुख खान के साथ है!फराह और दिलीप के फनी वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार दिलीप ने अपनी मालकिन को पीछे छोड़ते हुए किंग खान के साथ काम करने का मौका हथिया लिया।
Bollywood News : फराह ने अपने एक ब्लॉग में इस बारे में बताया – "मुझे लगा कि मैं इस एड में हूँ, लेकिन आखिरी वक्त पर दिलीप ने कहा – 'मैडम, इस बार आप नहीं, मैं शाहरुख सर के साथ काम करूँगा! दिलीप इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कहते हैं मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं शाहरुख सर के साथ काम कर पाऊँगा! फराह मैम ने मुझे बिना किसी तैयारी के सीधे सेट पर पहुँचा दिया!" फराह खान ने शाहरुख के साथ 'मैं हूँ ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं और दोनों की गहरी दोस्ती है।
Bollywood News : हालाँकि, पिछले कुछ समय से फराह ने डायरेक्शन के बजाय कोरियोग्राफी पर ध्यान दिया है। इसी साल आई फिल्म 'लवयापा' के गानों की कोरियोग्राफी उन्होंने ही की थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सवाल यह है कि क्या फराह खान जल्द ही कोई नई फिल्म डायरेक्ट करके वापसी करेंगी? फिलहाल, दिलीप का शाहरुख के साथ विज्ञापन सबका ध्यान खींच रहा है!

