Breaking News
Create your Account
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर हुई बयान बाजी को लेकर बीजेपी हाईकमान नाराज...
MP News : भोपाल। विजयपुर उप चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय नेतृत्व ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी आलाकमान की हिदायत के बाद प्रदेश नेतृत्व सक्रिय हो गया है। सिंधिया का मान बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगे आए हैं। उन्होंने नई दिल्ली प्रवास के दौरान सिंधिया से उनके निवास पर मुलाकात की है। यह बयानबाजी विजयपुर उप चुनाव को लेकर हुई थी।
MP News : विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में सिंधिया प्रचार के लिए नहीं पहुंचे थे। जब उनसे पूछा गया कि आप चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि मुझे बुलाया नहीं गया। इस पर सबनानी ने पहले कहा था कि मुझे नहीं पता कि बुलाया गया था या नहीं।
MP News : उसके बाद शाम को फिर बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उनसे संपर्क कर चुनाव प्रचार का आग्रह किया था, लेकिन व्यस्तताएं अन्यत्र होने की वजह से सिंधिया प्रचार के लिए नहीं आ पाए। सूत्रों की माने तो सबनानी के इस बयान की जानकारी सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी थी। नड्डा ने प्रदेश नेतृत्व को हिदायत दी है कि आगे से ऐसा नहीं करें और समन्वय बनाकर काम करें।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 2. Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
- 3. Raghav Chadha : एक्शन के बाद AAP को मैसेज, राघव चड्ढा ने कहा- मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना....
- 4. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

