Create your Account
Bihar Police Driver PET: पीईटी परीक्षा 12 मार्च से शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
Bihar Police Driver PET: पटना: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अब अगले चरण PET में भाग लेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसार, PET परीक्षा 12 मार्च 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती के तहत कुल 4,361 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
Bihar Police Driver PET: PET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 15 फरवरी 2026 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यदि वेबसाइट से डाउनलोड में कोई समस्या आए, तो अभ्यर्थी 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
Bihar Police Driver PET: शारीरिक मानक (PET):
पुरुष: 1.6 किमी दौड़ - 7 मिनट में, हाई जंप - 3 फीट 6 इंच, लॉन्ग जंप - 10 फीट।
महिला: 1 किमी दौड़ - 7 मिनट में, हाई जंप - 2 फीट 6 इंच, लॉन्ग जंप - 10 फीट।
Bihar Police Driver PET: बोर्ड ने सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, तैयारी पूरी रखें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं। PET में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, खिलान-आयुष ने झटके 3-3 विकेट, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
- 2. CG News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन को हरी झंडी, सीआरएस ने दो दिन के निरीक्षण के बाद दी ट्रेन संचालन की मंजूरी
- 3. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 4. Horoscope for Monday: ग्रहों की चाल बताएगी कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

