Create your Account
Bihar Assembly Speaker: BJP के नौ बार से विधायक डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुने गए स्पीकर
Bihar Assembly Speaker: नई दिल्ली/पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ और नौ बार से विधायक डॉ. प्रेम कुमार को सोमवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही सदन में “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारे गूंज उठे।
Bihar Assembly Speaker: अध्यक्ष पद संभालने के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवद गीता के श्लोक से की। उन्होंने कहा कि वह सदन के नियमों का सम्मान करते हुए सत्ता और विपक्ष दोनों की आवाज़ को बराबरी से महत्व देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक छोड़ते हुए बधाई दी।
Bihar Assembly Speaker: गया टाउन से लगातार नौ बार चुनाव जीतने वाले 69 वर्षीय प्रेम कुमार बिहार की राजनीति में अनुभव, स्थिरता और भरोसे का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कृषि, पशुपालन, पर्यटन और आपदा प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों का वे नेतृत्व कर चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ऑनकार नाथ को 26,000 से अधिक वोटों से हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
Bihar Assembly Speaker: गया शहर की नई सड़क में रहने वाले प्रेम कुमार कहार (चंद्रवंशी) समुदाय से हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका राजनीतिक सफर 1990 में कांग्रेस के गढ़ रहे गया टाउन सीट को जीतकर शुरू हुआ और तब से आज तक वे हर चुनाव में विजयी रहे हैं। भाजपा में उनकी छवि लगातार उपलब्ध रहने वाले सरल नेता की रही है।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
- 2. Tamil Nadu CM MK Stalin Loses Election: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन चुनाव हारे, कोलाथुर सीट पर पुराने साथी ने दी पटखनी,TVK से हारे
- 3. Amit Shah Kolkata Visit: कोलकाता में विधायक दल की बैठक आज, अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम का होगा फैसला, शुभेंदु अधिकारी सहित ये नाम आगे
- 4. Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी बहुमत के करीब 83 सीट पर आगे , 64 पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब, तमिलनाडु में टीवीके किंगमेकर, केरलम में कांग्रेस,पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त,रुझान नहीं newsplus21 पर देखें परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

