Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Bihar News : नदी किनारे मिले दो सूटकेस खोलते ही उड़ गए होश, अंदर थे क्षत-विक्षत शव
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
मौके पर पहुंची टीम ने जब सूटकेस खोले तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।
Bihar News : कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुर्गावती नदी किनारे पड़े दो लावारिस सूटकेसों से इंसानी शव के टुकड़े बरामद हुए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जब सूटकेस खोले तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे मिले इन सूटकेसों में मानव शरीर के कटे हुए हाथ, पैर और धड़ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव एक बच्चे और एक वयस्क के हो सकते हैं। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे और उन्हें किसी तेज धारदार हथियार से काटा गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और फोटोग्राफी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शवों को सूटकेस में भरकर नदी किनारे फेंका गया है, क्योंकि जिले में ऐसी किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
फिलहाल पुलिस आसपास के जिलों से भी जानकारी जुटा रही है और शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
- 2. MP News : इंस्टाग्राम की चमक-दमक ने फंसाया जाल में, फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को ले भागा युवक, पुलिस ने मुरैना से किया रेस्क्यू
- 3. NITI Aayog Governing Council : विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा मंथन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें किन 4 स्तंभों पर रहेगा फोकस
- 4. Bihar DCECE Result 2026: बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल एडमिशन का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

