Create your Account
बड़ी खबर: निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद, इस दिन तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम, देखें आदेश
रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के सचिव डॉ. सर्वेश्वर भूरे के अनुसार, वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए या नए नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 6 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम प्रकाशित सूची 15 जनवरी को जारी की जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही संभव होंगे।
बैलेट पेपर से होंगे चुनाव
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। साव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ईवीएम मशीनों की तैयारी में देरी हो रही है, इस कारण बैलट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जल्द से जल्द चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें तय होने से पहले वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, ताकि अधिकतम नागरिक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Planning to Kill Donald Trump: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान, इजरायली रिपोर्ट में दावा, अमेरिका को भेजी खुफिया रिपोर्ट
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. CG News : 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की धोखाधड़ी, 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 4. CJP announces Parliament march: कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान, सोनम वांगचुक करेंगे नेतृव, जंतर-मंतर पर 20वें दिन भी प्रदर्शन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

