Create your Account
एमपी के इस जिला अस्पताल में बड़ी वारदात, जिस वार्ड में भर्ती थे 11 नवजात वहां की ऑक्सीजन पाइप लाइन चोरी कर ले गए चोर, ऐसे बची मासूमों की जान
भोपाल। एमपी के राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती 11 नवजातों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब चोर वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन काट ले गए। घटना के वक्त SNCU में 20 बच्चे भर्ती थे। इनमें से 11 ऑक्सीजन सप्लाई पर थे। जैसे ही ऑक्सीजन सप्लाई वाला सायरन बजने लगा तो इसकी जानकारी मेडिकल स्टाफ को लगी,उन्होंने सीनियर डॉक्टर को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में ही रखे जम्बो सिलेंडर से बच्चों को ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई अज्ञात चोरों ने इस पाइपलाइन को काटकर चुरा लिया।
पाइपलाइन कटने के कारण SNCU वार्ड में भर्ती बच्चों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में अलार्म बजने लगा। और इस मामले की जानकारी मिलने पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस माथुर हॉस्पिटल पहुंचे। और ऑक्सीजन यूनिट की ओर गए तो पाइपलाइन कटी दिखी। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी और SNCU वार्ड के बाहर लगे इमरजेंसी जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की। इससे SNCU वार्ड में भर्ती बच्चों को किसी बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया।
लेकिन कही न कही जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर सवाल उठा दिए है। की भला कैसे कोई जिला चिकित्सालय मैं प्रवेश कर गया और प्रवेश करने के बाद ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर तक भी पहुंच गया और वहां से दीवार पर लगी पाइपलाइन को उखाड़ कर भी ले गया। कहीं ना कहीं बड़ा सवाल यहां पर उठता है कि यदि अस्पताल में यह ऑक्सीजन सप्लाई के लिए सिलेंडर की यह सेकेंडरी व्यवस्था न होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। और कई मासूमों की जान पर बात भी आ सकती थी।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. Constable Suspended : पुलिस को चकमा देकर महिला आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित
- 3. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

