Create your Account
Bear Attack: मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भालुओं का आतंक, किसानों पर प्राणघातक हमला, एक की मौत
- VP B
- 04 Aug, 2024
इस घटना के बाद सिवनी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
Bear Attack: पेंड्रा। मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाली अमावस्या त्यौहार मनाने के लिए खेत गए तीन किसानों पर भालुओं ने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Bear Attack: घटना मरवाही वनमंडल क्षेत्र के सिवनी गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे छबिलाल पर भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। भालुओं के हमले में छबिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर, पैर, और सीने में गम्भीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों में दहशत
Bear Attack: इस घटना के बाद सिवनी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और भालुओं के आतंक से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Epic Fury: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग
- 2. Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
- 3. Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क में मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के बाहर बम हमले की कोशिश, दो संदिग्ध हिरासत में
- 4. MP News : पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, 15 को मारे डंक, दो अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

