Create your Account
बालोद ब्रेकिंग: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका
बालोद: कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीतराई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान बड़गांव निवासी थानसिंह के रूप में हुई है। शव के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ होगा। मृतक के शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोतवाली थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिवार वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि मामले की सही जानकारी मिल सके। अभी तक की जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है। यह घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Nagabandham Collection Day 1 : नागबंधम ने पहले दिन किए इतने कलेक्शन, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया निर्दोष, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
- 3. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
- 4. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वामित्व योजना में उपकर माफ; हर जिले में बनेंगे IT भवन, छात्रों को ई-स्कूटी के लिए 495 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

