Create your Account
43 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया समर्पण, मुख्यधारा में लौटे
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इलाकों में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के कारण शुक्रवार को 43 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दो नक्सली पर 8-8 लाख रुपये और चार नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी ने आत्मसमर्पण कर छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और पुलिस के पुनर्वास प्रयासों से प्रभावित थे।
समर्पित नक्सलियों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और अंदरूनी क्षेत्रों में नए पुलिस कैंपों की स्थापना से संगठन पर दबाव बढ़ा है। इससे नक्सली संगठन के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का स्वागत करते हुए उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ देने की बात कही। समर्पण करने वाले इन नक्सलियों को राज्य सरकार की योजनाओं के तहत रोजगार और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
- 2. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 3. Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

