Create your Account
US Deported Indians: अवैध अप्रवासी भारतीयों का डिपोर्टेशन शुरू, C-17 मिलिट्री प्लेन से भेजा भारत, आज पहुंचेगा पहला जत्था
नई दिल्ली। US Deported Indians: अमेरिका ने अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार इस मुद्दे पर सख्त हो गई है। सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान C-17 भारत के लिए रवाना हुआ। इसमें अवैध भारतीय अप्रवासी सवार हैं। यह पहली बार है जब अमेरिका ने मिलिट्री के प्लेन से भारतीयों को डिपोर्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को भारत पहुंचने में 24 घंटे लगेंगे।
US Deported Indians: अमेरिकी सैन्य विमान से पहली बार भारत आ रहे अवैध अप्रवासी
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि C-17 सैन्य विमान से अवैध अप्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। हालांकि, विमान में कितने भारतीय नागरिक सवार हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह डिपोर्टेशन ट्रम्प प्रशासन की ओर से अवैध अप्रवासियों पर उठाए गए सख्त कदमों का हिस्सा है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अवैध अप्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई थी, लेकिन ट्रम्प के सत्ता में लौटते ही इन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में और भी अवैध भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा सकता है।
US Deported Indians: विदेश मंत्रालय बोला- जारी रहेगा अमेरिका से संवाद
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच नियमित कांसुलर संवाद होता है, जिसके तहत ऐसे मामलों को निपटाया जाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि भारत अपनी नागरिकता की पुष्टि के बाद ही किसी को स्वीकार करता है और इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाती हैं। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों की वापसी का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
US Deported Indians: अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों की बड़ी तादाद
प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी हैं। अमेरिका में रहने वाले अवैध अप्रवासियों की तादाद के मामले में भारतीय अप्रवासी तीसरे नंबर पर हैं। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे स्थान पर अल साल्वाडोर के प्रवासी हैं।
US Deported Indians: रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ी है। अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हाल ही में 15 लाख अवैध अप्रवासियों की सूची तैयार की है, जिसमें 18,000 भारतीय शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच अमेरिका ने 1100 से अधिक भारतीय अप्रवासियों को डिपोर्ट किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : रंगपंचमी की रात खून से रंगा गांव, प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की ली जान, 4 गिरफ्तार
- 2. CG News : सीएम विष्णु देव साय ने शुरू की ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’, 28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
- 3. West Bengal Assembly Elections: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, 140 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, मोदी के दौरे से पहले जारी हो सकती है पहली सूची
- 4. Custodial death: परसकोल हत्याकांड: कस्टडी में ग्रामीण की मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

