Create your Account
Shivraj Singh Chauhan: फ्लाइट की जल्दबाजी में पत्नी भूल आये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, काफिले के साथ लौटे
Shivraj Singh Chauhan: जूनागढ़: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुजरात के जूनागढ़ दौरे पर थे, जब राजकोट से फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में वे अपनी पत्नी साधना सिंह को मूंगफली अनुसंधान केंद्र के वेटिंग रूम में ही भूल गए। 22 गाड़ियों का उनका भारी-भरकम काफिला राजकोट की ओर रवाना हो चुका था, लेकिन कुछ दूरी पर उन्हें याद आया कि साधना साथ नहीं हैं। इसके बाद काफिला तुरंत यू-टर्न लेकर लौटा और साधना को लेकर दोबारा राजकोट के लिए रवाना हुआ।

क्या हुआ था?
शिवराज और साधना गुजरात के धार्मिक और सरकारी दौरे पर थे। उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए, जहां साधना ने श्रद्धापूर्वक पूजा की और शिवराज ध्यान में लीन रहे। इसके बाद दोनों ने गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, जहां शिवराज ने दूरबीन से शेर देखे। जूनागढ़ में वे ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं और किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़ने की जल्दी और खराब रास्ते के कारण शिवराज हड़बड़ी में थे। उन्होंने भाषण छोटा कर कहा, “राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा।”

पत्नी को भूले शिवराज
कार्यक्रम के बाद शिवराज काफिले के साथ निकल गए, जबकि साधना गिरनार दर्शन के बाद प्रतीक्षालय में बैठी थीं। रास्ते में शिवराज को उनकी याद आई। उन्होंने फोन पर संपर्क किया और काफिला वापस लौटा। प्रतीक्षालय में शांति से बैठी साधना को लेकर वे राजकोट रवाना हुए। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 2. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

