Create your Account
Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज के चलते हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर
- Pradeep Sharma
- 14 Oct, 2024
Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया
मुंबई। Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत सुबह बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल लाया गया। उनके हार्ट की विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया।
Uddhav Thackeray: रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अक्टूबर को दशहरे की रैली के बाद से ही उद्धव ठाकरे असहज महसूस कर रहे थे। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे को सुबह 8 बजे ही अस्पताल लाया गया था। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद चेकअप किया गया तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत महसूस हुई। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत थी। इसी के चलते उनकी आज ही एंजियोप्लास्टी कर दी गई।
Uddhav Thackeray: बता दें कि 2016 में भी उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उनके एंजियोग्राफी टेस्ट हुए थे। यही नहीं इससे पहले भी दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी जुलाई और नवंबर 2012 में हो चुकी है। तब उनके हार्ट की तीन आर्टरिज ब्लॉक थीं। इसी के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। करीबी सूत्रों के अनुसार उनका हार्ट करीब 60 फीसदी तक ब्लॉक था।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 4. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

