Create your Account
आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज
आगरा: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चार अक्टूबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की आगरा एयरपोर्ट इकाई की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। इस ईमेल की जानकारी तुरंत गृह मंत्रालय को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
CISF के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बुधवार देर रात थाना शाहगंज में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने धमकी और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है और मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आगरा में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यहां कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी।
Related Posts
More News:
- 1. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

