Spider Man 4 के टाइटल का ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, जानें Director Cretton ने क्या कहा....
Spider Man 4" मुंबई: मार्वल की लोकप्रिय फिल्म सीरीज 'स्पाइडर मैन' की तीन फिल्मों ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया है। पीटर पार्कर के किरदार में टॉम हॉलैंड ने दर्शकों का दिल जीता, और अब उनकी अगली फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की आधिकारिक घोषणा हो गई है। सोनी पिक्चर्स ने इस मच अवेटेड फिल्म का नाम और रिलीज डेट का खुलासा कर प्रशंसकों की उत्सुकता को नई ऊंचाई दे दी है।
Spider Man 4" फिल्म का शीर्षक और रिलीज डेट
'स्पाइडर मैन 4' का शीर्षक 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' तय किया गया है। सोनी पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट में लिखा, "मार्वल स्टूडियोज की 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।" यह खबर प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
Spider Man 4" पीटर पार्कर की नई शुरुआत
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' पीटर पार्कर की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू करेगी। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं। टॉम हॉलैंड के अभिनय से सजी इस फिल्म का शीर्षक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह फिल्म 'नो वे होम' की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
Spider Man 4" टॉम हॉलैंड का बयान
टॉम हॉलैंड, जिन्हें आखिरी बार 'अनचार्टेड' में देखा गया था, ने पीटीआई से कहा, "मुझे खेद है कि मैं आपके साथ नहीं हो सका, क्योंकि मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए दुनिया भर में भटक रहा हूं। 'नो वे होम' के अंत में हमने एक बड़ा सस्पेंस छोड़ा था। 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' एक नई शुरुआत होगी।"
Spider Man 4" क्या बोले निर्देशक
निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने पीटीआई को बताया, "मैं शानदार कलाकारों के साथ इस फिल्म पर काम कर रहा हूं। हम हर दिन नई कहानी, घटनाओं और भावनाओं को जोड़ रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं।" यह फिल्म दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है।

