Breaking News
Create your Account
6 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल की अयोध्यानगर पुलिस ने 6 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष को लेकर थाना पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मिनाल मल्टी के पास सफेद रंग की कार में दो तस्कर अवैध शराब बेचने की फिराक में खडे है। पुलिस ने सूचना के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए पते से टीम गठित कर आरोपी राजेश उर्फ बाबू गुर्जर पिता प्रताप सिंह गुर्जर सनखेडा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया। उसी दौरान एक अन्य आरोपी अमन पटेल मौका देख फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की कार क्रमांक- MP04TB 2987 से देशी मदिरा प्लेन की 4 पेटी शराब कुल 200 क्वाटर एवं ओल्ड मंग कंपनी की 24 बोटल शीलबंद कुल 87 लीटर 6 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस पूछताछ में शराब रखने के संबंध में आरोपी के पास से वैध कागजात नही होने से आरोपी के खिलाफ़ 001/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today, April 16: सेंसेक्स 566 अंक उछला, निफ्टी 24,385 के पार, 49 शेयर हरे निशान पर
- 2. CG News : अब स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे CM विष्णु देव साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
- 3. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. अम्बेडकर की 136वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कहा- राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

