Create your Account
छह भाइयों ने छह बहनों से की शादी, सामूहिक विवाह से सादगी का दिया सन्देश, पढ़ें पूरी खबर
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान में छह भाइयों और छह बहनों के सामूहिक विवाह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह शादी सादगी की नई मिसाल बन गई है। बिना दहेज और अनावश्यक खर्च के यह आयोजन केवल 30 हजार रुपये (भारतीय रूपए) में संपन्न हुआ। यह विवाह बिना दहेज के संपन्न हुआ और महंगे शादी समारोहों के बोझ को कम करने की दिशा में एक नई मिसाल कायम की।
बड़े भाई ने यह तय किया कि सभी भाइयों की शादी एक ही दिन होगी। इस सामूहिक शादी की योजना लगभग एक साल पहले बनाई गई थी। इसमें सबसे छोटे दूल्हे के 18 वर्ष का होने का इंतजार किया गया, ताकि विवाह कानून के तहत सभी कानूनी प्रावधान पूरे किए जा सकें। शादी के लिए छह बहनों वाले परिवार से रिश्ता तय कर समारोह आयोजित किया गया।
शादी के दौरान भाइयों ने इस बात पर जोर दिया कि उनका उद्देश्य इस्लामिक सिद्धांतों के अनुरूप शादी करना था, जो सादगी और शालीनता पर बल देते हैं। सबसे बड़े भाई ने कहा, "हमने एक उदाहरण प्रस्तुत करने की कोशिश की है। अक्सर लोग शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए अपनी जमीन बेचने तक की नौबत में आ जाते हैं। हमारा लक्ष्य यह दिखाना था कि शादियां सादगीपूर्ण और गरिमामय तरीके से हो सकती हैं।"
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 4. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

