Create your Account
Share Market: शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद; सेंसेक्स 287 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट
Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से यह गिरावट आई। कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ की समयसीमा और वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा, विदेशी पूंजी का बहिर्वाह और डॉलर के मुकाबले रुपये में 12 पैसे की कमजोरी (85.71 पर बंद) ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंक (0.34%) गिरकर 83,409.69 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 546.52 अंक (0.65%) तक लुढ़ककर 83,150.77 पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 88.40 अंक (0.35%) की गिरावट के साथ 25,453.40 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दूसरी ओर, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयरों में उछाल देखा गया।
वैश्विक मोर्चे पर, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.86% बढ़कर 67.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,970.14 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। मंगलवार को सेंसेक्स 90.83 अंक (0.11%) और निफ्टी 24.75 अंक (0.10%) की बढ़त के साथ क्रमशः 83,697.29 और 25,541.80 पर बंद हुए थे।
Related Posts
More News:
- 1. Naxalite Surrender : 73 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47 समेत 14 वेपन सौंपे
- 2. CG News: नवा रायपुर तहसील गठन की अधिसूचना जारी, मंदिर हसौद, अभनपुर, गोबरा नवापारा और रायपुर पश्चिम की सीमाएं शामिल
- 3. CG Accident: बस के रिवर्स होने से चालक की दबने से मौत, डिक्की में दवाईयां लोड करते वक्त हुआ हादसा
- 4. Raipur City News : फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

