Create your Account
Share Market: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
Share Market: नई दिल्ली: अस्थिर कारोबार के बीच मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगभग अपरिवर्तित बंद हुए। क्विक कॉमर्स और निजी बैंकिंग शेयरों में तेजी आई, लेकिन तेल, गैस और आईटी शेयरों में गिरावट ने इसकी भरपाई कर दी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.53 अंक (0.02%) गिरकर 82,186.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 337.83 अंक (0.41%) चढ़कर 82,538.17 तक पहुंचा, लेकिन बाद में कमजोर पड़ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 29.80 अंक (0.12%) गिरकर 25,060.90 पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा मुनाफावसूली ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल के शेयरों में 10.56% की जोरदार उछाल देखी गई, क्योंकि जोमैटो और ब्लिंकिट की मालिक इस कंपनी ने जून तिमाही में 25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी लाभ में रहे। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. Eid al-Fitr 2026: हो गया चांद का दीदार, कल मनेगी ईद-उल-फितर, मौलाना खालिद रशीद बोले- सड़कों पर न पढ़ें नमाज
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस पर किसानों को दिया सस्ती बिजली का उपहार, सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत किया विद्युत क्रय अनुबंध पत्रों का वितरण
- 3. CG Accident : रेत से भरे हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Iran-US-Israel: UAE का फुजैराह तेल टर्मिनल पर अटैक, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना, खार्ग द्वीव पर हमले से भड़का ईरान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

