Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 452 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
Share Market: मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 452 अंकों की गिरावट के साथ 83,606.46 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 0.47% टूटकर 25,517.05 पर आ गया। वित्तीय और ऑटो शेयरों में कमजोरी के चलते बाजार नीचे आया, हालांकि मध्य पूर्व में तनाव कम होने और विदेशी निवेश में सुधार से ग्लोबल मार्केट में जोखिम लेने की भावना मजबूत हुई।
निफ्टी पर एसबीआई, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं, टाटा कंज्यूमर, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक 2.5% चढ़ा, लेकिन रियल्टी, एफएमसीजी, ऑटो और मेटल सेक्टर लाल निशान में रहे। बीएसई मिडकैप 0.6% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8% ऊपर बंद हुए।
बाजार की शुरुआत सपाट रही। सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 84,027.33 पर खुला, जबकि निफ्टी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 25,661.65 पर खुला। भारतीय रुपये में भी कमजोरी दिखी, जो 26 पैसे टूटकर 85.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 85.49 पर था।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर सहित तीन गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद
- 2. CG Accident : ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
- 3. CG News: खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: एक महिला श्रद्धालु की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख
- 4. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1758 अंक टूटा; निफ्टी 531 अंक नीचे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

