Create your Account
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में तीन घंटे में तेज बारिश के आसार
Rain Alert in CG: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले जैसे सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी और बालोद में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका है।
वहीं, येलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगो से सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।

Related Posts
More News:
- 1. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 2. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 3. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
- 4. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

