Create your Account
रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा प्राइवेट क्लीनिक, रेल यात्रियों को आसानी से मुहैया होगा इलाज
- VP B
- 31 Jul, 2024
रेलवे प्रशासन ने यह कदम प्राइवेट अस्पताल के साथ मिलकर उठाया है। रेलवे और प्राइवेट अस्पताल के बीच एक एमओयू हुआ हैं।
भोपाल। राजधानी भोपाल के मुख्य और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से अगर आप यात्रा कर रहे हैं, और अचानक से आपकी तबीयत खराब हो जाती है तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजधानी भोपाल के इन दोनों प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल क्लिनिक की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे ने इसके लिए एमओयू साइन किए हैं।
रेलवे प्रशासन ने यह कदम प्राइवेट अस्पताल के साथ मिलकर उठाया है। रेलवे और प्राइवेट अस्पताल के बीच एक एमओयू हुआ हैं। जिसके तहत दोनों मिलकर क्लिनिक चलाएंगे। उम्मीद है कि सितंबर तक यह क्लिनिक कार्यरत हो जाएंगे।
इस क्लिनिक का लाभ रेलवे यात्रियों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोग भी उठा सकेंगे, जिससे उन्हें भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। इस नई पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने में आसानी होगी और उन्हें त्वरित चिकित्सा सेवा प्राप्त होगी।
Related Posts
More News:
- 1. UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें
- 2. CG News : भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां तय, प्रभारी-सहप्रभारी की सूची जारी
- 3. CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इजराइल में 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपए
- 4. MP News : केसली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 190 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

