Breaking News
:

बुजुर्ग महिला के पेंशन खाते में डाक कर्मी का डंक, चेक पर फर्जी साइन कर 16 लाख हड़पे...

MP News

दोनों आरोपियों को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सायबर सेल की मदद से भोपाल के करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

MP News : भोपाल। राजधानी के बजरिया इलाके में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिला से चांदबड़ स्थित पोस्ट ऑफिस खाते से दो आरोपियों ने चार चैक में जाली साइन करके करीब 16 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुंदन पवार उम्र 39 साल निवासी चांदबड़ ने लिखित शिकायत की थी कि उनकी दादी गंगाबाई उम्र 99 साल का बचत खाता डाकघर चांदबड़ में है, इसमें पेंशन के तौर पर हर महीने 25 हजार रुपए मिलते हैं। दादी के खाते में जमा राशि में से अजय जैन ने चैक चोरी कर 16 लाख रुपए निकाल लिए।


MP News : अजय ने पुलिस को बताया कि इसमें विकास साहू भी शामिल हैं जो डाकघर चांदबड़ में नौकरी करता है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रधान डाक घर टीटी नगर भोपाल से पत्राचार कर जानकारी लेने पर आरोपी अजय कुमार जैन पिता मांगीलाल जैन द्वारा पीड़िता गंगाबाई के खाते में उक्त राशि फर्जी तरीके से चैक के माध्यम से निकालकर अपने खाते में जमा कर राशि निकालना पाया गया। पुलिस ने अजय जैन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।


MP News : पूछताछ में पता चला कि आरोपी अजय कुमार जैन का पुराना दोस्त विकास साहू डाक घर चांदबड़ में नौकरी करता है। गंगाबाई जब डाक घर में पैसे जमा करने आई थी तब विकास साहू ने चैक चोरी कर गंगाबाई के जाली हस्ताक्षर कर अपने मित्र अजय कुमार जैन को पैसे निकलने हेतु दिये थे। जिसने गंगाबाई के खाते से चैक के माध्यम से सोलह लाख रुपये बारी-बारी से निकालकर आपस में बांट लिये थे। दोनों आरोपियों को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सायबर सेल की मदद से भोपाल के करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us