Create your Account
पवन कल्याण ने इस्कॉन पुजारी की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग
अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बांग्लादेश में इस्कॉन के एक पुजारी की कथित गिरफ्तारी पर विरोध जताया और एकजुटता का आह्वान किया। पवन कल्याण ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
-पवन कल्याण का बयान
कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “आइए हम सब मिलकर बांग्लादेश पुलिस द्वारा इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा करें। हम मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की अपील करते हैं।”
-बांग्लादेश के निर्माण में भारत के योगदान का किया जिक्र
उन्होंने बांग्लादेश के निर्माण में भारतीय सेना के बलिदान को याद करते हुए कहा, “बांग्लादेश का निर्माण भारतीय सेना के खून से हुआ, हमारी सेना के जवानों ने अपनी जान गंवाई और हमारे संसाधन खर्च हुए। हम बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को लेकर गहरे दुखी हैं।”
-चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी
बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रमुख हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ढाका और चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्य इस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Related Posts
More News:
- 1. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 2. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 3. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

