Create your Account
MS Dhoni: 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में निर्णायक ओवर फेंकने वाले साथी से 12 साल बाद मिले एमएस धोनी, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें
MS Dhoni: खेल डेस्क: 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जोगिंदर शर्मा ने हाल ही में पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की। यह मुलाकात 12 साल बाद हुई और जोगिंदर शर्मा इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और 'ऐ यार सुन यारी तेरी' नाम के पुराने हिंदी गाने का इस्तेमाल कर पोस्ट को कैप्शन दिया, "बहुत लंबे समय के बाद धोनी से मिलकर अच्छा लगा। लगभग 12 साल बाद आपसे मिलने का मजा आज अलग था।"
2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें
MS Dhoni: बता दें, एमएस धोनी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा को गेंदबाजी के लिए चुना था, जो एक बड़ा जोखिम था। जोगिंदर धोनी की उम्मीदों पर खरा उतरे और मिस्बाह उल हक का कैच श्रीसंत ने लपक लिया, और इस तरह भारत पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में कामयाब रहा। यह निर्णय मैच का निर्णायक पल साबित हुआ था और आज भी क्रिकेट प्रेमियों की यादों में ताजा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : सोशल मीडिया से बुलाए शूटर, डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश गिरफ्तार
- 2. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 3. CG News : चुनावी रुझानों पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई
- 4. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

