Create your Account
MP News : ट्रेन में ‘जेंटलमैन’ बनकर चढ़ते थे चोर, मेहंदी लगी महिलाओं को बनाते थे निशाना, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
MP News : ग्वालियर। ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये चोर बेहद सभ्य और स्टाइलिश अंदाज में ट्रेन में सफर करते थे, इसलिए यात्रियों को उन पर जरा भी शक नहीं होता था। लेकिन मौका मिलते ही ये महंगे जेवर और कैश लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह खासतौर पर उन महिलाओं को टारगेट करता था, जिनके हाथों में मेहंदी लगी होती थी या जो शादी-ब्याह से लौट रही होती थीं। महंगे कपड़े और गहने देखकर आरोपी अपने शिकार चुनते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अगले स्टेशन पर उतरकर आसानी से गायब हो जाते थे।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद GRP ने विशेष टीम बनाकर CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से उत्तर प्रदेश के इस अंतरराज्यीय गैंग तक पहुंच बनाई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए के सोने के जेवर और नकदी बरामद की है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्यों पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोरी, NDPS और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 1.89 करोड़ की सनसनीखेज लूट का खुलासा, IAS अकैडमी डायरेक्टर को बंधक बनाकर कराई ऑनलाइन ट्रांसफर
- 2. Gold Gala 2026 : 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से बनी ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, ग्लोबल अवॉर्ड से हुई सम्मानित
- 3. Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
- 4. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

