Create your Account
MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
MP News : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर बदमाश ने सराफा व्यापारी की कार को निशाना बनाकर सोने-चांदी से भरे दो बैग पलक झपकते ही पार कर दिए।
घटना बरघाट इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महाजन ज्वेलर्स के संचालक दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही उन्होंने कुछ देर के लिए कार रोकी, तभी एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और कार के अंदर रखे कीमती बैग लेकर फरार हो गया।
इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेहद तेजी और चालाकी से बैग उठाकर भागते हुए नजर आ रहा है। घटना इतनी फुर्ती से हुई कि व्यापारी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इस चोरी से व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : आदिम जाति कल्याण विभाग में तीन अपर संचालकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 2. Tuesday Horoscope: छठा बड़ा मंगल आज, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी तरक्की, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
- 3. Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट
- 4. CG Weather News : गर्मी-उमस से राहत के आसार, कल से छत्तीसगढ़ में तेज होगी मानसून की दस्तक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

