Create your Account
MP Crime : फल आयात-निर्यात के नाम पर 83 लाख की ठगी, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप...
MP Crime : भोपाल। बाहरी देशों से फलों के आयात-निर्यात के नाम पर 83.67 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल जहांगीराबाद निवासी जैनुल आबेदीन बाहरी देशों से फलों के आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं। जैनुल ने मुंबई के मजहर मंसूर खान को फरवरी से मार्च के बीच एक करोड़ पांच लाख 17 हजार रुपए कीमत के फल निर्यात किए। जिसमें से मजहर ने केवल 21.50 लाख रुपए का भुगतान किया।
MP Crime : जून में पीड़ित ने थाना निशातपुरा में घोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कारवाई और अगस्त महीने में पुलिस ने पीड़ित जैनुल आबेदीन के साथ जाकर आरोपी मज़हर मंजूर को गिरफ्तार कर भोपाल लेकर आये पुलिस ने न्यायालय से रिमांड मांगा। जैनुल ने बताया की रिमांड के दौरान पुलिस ने कुछ भी पूछताछ नही की और आरोपी को थाने में वीआइपी ट्रीटमेंट दिया 7 अगस्त को शनिवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी थी उसी दिन पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने से पहले कोर्ट में पेश कर दिया और उसको आसानी से जमानत मिल गई। पीडित ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी से मिलकर अपनी आप बीती बताई कमिश्नर ने उनको न्याय का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 2. Singhania Buildcon: सिंघानिया बिल्डकॉन के नवरात्रि महा प्रॉपर्टी उत्सव 2026 को शानदार रिस्पांस, केवल 5 दिन बाकी..जल्दी करें इस नवरात्रि अपने सपनों का घर को बनाए हकीकत
- 3. IMD Digital Weather System India: स्वदेशी डिजिटल मौसम सिस्टम लॉन्च, मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी और सटीक जानकारी
- 4. Raipur City Crime : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर सहित तीन गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

